Search

 
 
 

बोकारो : डीडीसी ने पेटरवार प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

 
Bokaro : डीडीसी कीर्तीश्री जी. ने मंगलवार को पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत में जलछाजन के तहत निर्माणधीन मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया. पेटरवार बीडीओ शैलेंद्र चौरसिया से पूरी जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशानिर्देश दिया. डीडीसी ने ओरदाना पंचायत के अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया और कार्यान्वयन एजेंसी को इनलेट-आउटलेट व ड्रेसिंग का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. डीडीसी ने कोह पंचायत में जोहार परियोजना के अंतर्गत लघु सिंचाई, लेमन ग्रास व पॉली हाउस जैसी क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया. साथ ही पेटवार प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित कोल्ड स्टोर रूम का भी जायजा लिया. डीडीसी ने उक्त कोल्ड स्टोर रूम को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से संचालित करने का निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/bermo-missing-girl-returned-after-three-days-got-medical-done/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : तीन दिन बाद लौटी लापता युवती, कराया गया मेडिकल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही