Search

 
 
 

बोकारो : रेलवे कॉलोनी में पेड़ से लटका मिला युवक को शव

 
दोस्त से मिलने की बात कह कर घर से निकला था , थोड़ी देर में मिली लाश
Bokaro :  बोकारो रेलवे कॉलोनी के चौधरी चरण सिंह मोड़ पर पुरानी पानी टंकी के पास पेड़ से एक युवक का शव लटकता हुआ मिला है. मृतक की पहचान शंकर साव के 21 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है. घटना 19 अगस्त रात की है. रात में ही पुलिस ने शव को जब्त कर बीजीएच की मोर्चरी में रखवा दिया था. वहीं रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब 9 बजे सूरज भोजन करने के बाद दोस्तों से मिलकर आने की बात कह कर घर से निकला था. जब काफी देर तक नहीं लौटा, तो परिजन उसे खोजने निकले. इस बीच जानकारी में मिली कि एक युवक का शव पेड़ से लटक रहा है, तब जाकर देखा तो वह प्रदीप ही था. इधर, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा. युवक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है कि उसने अंतिम बार किससे बात की थी. वही परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734752&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : पेड़ में फंदे से लटकता मिला चालक का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही