Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पेड़ पर लटकता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Petwar (Bokaro) :   जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के पेटरवार पुरनी पोखर के समीप आज मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला. शव की पहचान पेटरवार पंचायत निवासी कार्तिक महतो रूप में हुई है. तलाशी के दौरान युवक के कॉकेट में तीन दिन पहले की बोकारो स्टेशन प्लेटफार्म की टिकट बरामद हुई है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पाकर पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है.

पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था कार्तिक महतो 

घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं. परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कार्तिक महतो डिप्रेशन में रहता था. वह घर पर भी बहुत कम रहता था. परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तों से पैसे मांग रहा था. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि पैसे की तंगी के कारण कार्तिक महतो ने आत्महत्या की है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा. कार्तिक महतो घर का इकलौता कमाऊ बेटा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही