Search

बोकारो : कसमार के जंगल में पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव

Kasmar (Bokaro) : कसमार थाना के पोंडा पंचायत के धधकिया जंगल में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटकता मिला. मृतक की पहचान मोचरो निवासी 64 वर्षीय बलदेव रजवार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जब गांव के कुछ चरवाहे अपने पशुओं को लेकर जंगल गए थे. अचानक उनकी नजर एक पेड़ पर लटकते शव पर गई. चरवाहों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी. इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, स्थानीय मुखिया हारू रजवार व पंसस रवि कुमार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस बल ने शव को पेड़ से उतारा. बलदेव रजवार के बेटे ने बताया कि मामूली बात पर अनबन होने के बाद उसके पिता घर से चार दिनों से गायब थे. उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला. अचानक रविवार को जंगल में उनका शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली. कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदेहास्पद लग रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/dussehra-celebrated-with-great-pomp-in-the-capital-ravana-burnt-in-morhabadi/">राजधानी

में धूमधाम से मना दशहरा, मोरहाबादी-अरगोड़ा मैदान में धू-धूकर जला रावण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp