Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : गौरीग्राम के पास दामोदर नदी में मिला धनबाद के किशोर का शव

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो जिले के भोजूडीह ओपी क्षेत्र स्थित गौरीग्राम के समीप 23 अगस्त की सुबह दामोदर नदी से किशोर का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान धनबाद के हीरापुर भीतिपाड़ा निवासी नंद कुमार यादव के 16 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार यादव के रूप में की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद धनबाद की सुदामडीह पुलिस को सौंप दिया. मालूम को कि मंगलवार की दोपहर अमलाबाद पुलिस को जानकारी मिली थी कि नदी के सीतानाला घाट पर धनबाद का एक युवक डूब गया है. सूचना के बाद अमलाबाद व धनबाद जिले की सुदामडीह थाना पुलिस ने नदी घाट पर पहुंचकर डूबे युवक की काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. बुधवार की सुबह गौरीग्राम घाट के पास शव नदी में तैरता मिला. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-pragati-sinha-honored-for-winning-medal-in-table-tennis/">गिरिडीह

: टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली प्रगति सिन्हा सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही