Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता शव

Advertisement
Advertisement

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Bokaro : हरला थाना इलाके के सेक्टर- 9 स्थित कुम्हार चौक निवासी दीपक कुमार की पत्नी रेशमी देवी (22) का शव 27 सितंबर की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला. इसकी सूचना पर पहुंची हरला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के मायके वालों को सूचित किया. मृतका के पिता नावाडीह के खरपीटो निवासी जागेश्वर पंडित परिजनों के साथ पहुचे. उन्होंने बेटी की गला दबाकर कर हत्या करने का आरोप लगाया. बताया कि 9 माह पूर्व ही उसकी शादी पिंड्राजोरा निवासी हरिपद कुम्हार के बेटे दीपक कुमार से हुई थी. शादी के बाद वह ससुराल वालों के साथ हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित कुम्हार चौक के अपने घर रह रही थी. आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने फंदे में लटका कर आत्महत्या का रूप दिया है. वहीं पुलिस ने पति समेत चार लोगों को अपनी अभिरक्षा में रखा है. थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है. यह">https://lagatar.in/deoghar-dead-body-of-deranged-woman-found-in-pond/">यह

भी पढ़ें:  देवघर : तालाब में मिला विक्षिप्त महिला का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही