Search

 
 
 

बोकारो : तालाब में मिला ट्रक के खलासी का शव, चालक से पुलिस कर रही पूछताछ

 
चालक नहीं दे पा रहा खलासी का पूरा परिचय
Bokaro : पिंड्राजोरा थाना इलाके में चास-बोकारो फोर लेन एनएच-23 के किनारे बांधगोडा तालाब में अरुण कुमार (30)  का शव मिला. तालाब के पास ही एक ट्रक भी खड़ा था, जिसमें वह खलासी का काम करता था. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने बताया कि शव का पहचान ट्रक चालक ने की है. लेकिन मृतक कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी चालक को नहीं है. चालक के अनुसार वह बाँधगोड़ा के पेट्रोल पंप में पास ट्रक खड़ा कर,  कही बाहर चला गया था. खलासी तालाब में कैसे डूबा, इसकी जानकारी चालक को नहीं है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बीजीएच के मोर्चरी में रख दिया है। फिलहाल चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=717830&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : शराबियों ने युवक के पेट में टूटी बोतल घुसेड़ा, हालत गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही