Search

 
 
 

बोकारो : कसमार के तालाब में तैरता मिला युवक का शव

 

राजमिस्त्री व सेंटरिंग का काम करता था धीरेंद्र नाथ

Bokaro : कसमार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव स्थित तालाब से पुलिस ने 14 सितंबर की दोपहर में बरवागढ़ा तालाब एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान दुर्गापुर गांव के बूटीटांड़ टोला निवासी प्रफुल्ल महतो के 32 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र नाथ महतो के रूप में हुई. कसमार के थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया. मृतक धीरेंद्र नाथ महतो राजमिस्त्री था और सेटरिंग का काम भी करता था. बताया गया कि गुरुवार की सुबह वह सेटरिंग का पैसा तगादा करने रघुनाथपुर गांव गया था. जिस तालाब में शव बरामद हुआ वह रघुनाथपुर और दुर्गापुर के बीच में है. ग्रामीणों के अनुसार, तालाब के मेड़ से जाते समय धीरेंद्र असंतुलित होकर तालाब में गिर गया होगा और गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई होगी. कुछ ग्रामीणों ने तालाब में शव देख इसकी सूचना गांव वालों को दी. भाई मिथिलेश महतो ने बताया कि धीरेंद्र नाथ सुबह दस बजे ही घर से निकला था. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. मौके पर कसमार थाना एसआई अनिल कुमार, दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो, बगदा पंसस प्रतिनिधि नीरज भट्टाचार्य आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-ccl-cmd-inspected-bk-and-dhori-area/">बेरमो

: सीसीएल सीएमडी ने बीएंडके व ढोरी क्षेत्र का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही