Search

 
 
 

बोकारो : अधिवक्ता व उनके परिवार पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

 
Bokaro : बोकारो के बारपोखर निवासी अधिवक्ता जगत चंद्र महतो पर शुक्रवार की सुबह असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. बचाने गए उनके पुत्र पत्नी की भी हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. सभी घायलों को चास रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए हमलावरों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की है. नेशनल काउंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि जब कानून के रखवाले सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों का क्या होगा. अधिवक्ता जगत चंद्र महतो ने हमलावरों के खिलाफ पिंड्रजोरा थाना में मामला दर्ज कराया है. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स कोर्ट परिसर में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है. गिरफ्तारी नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी भी दी है. बैठक में दिनेश शर्मा, रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, अतुल कुमार, संपूर्ण चंद्र लायक, संजय कुमार, सोमनाथ शेखर, संजीत कुमार सिंह, हसनैन आलम, दीपिका सिंह, वंशिका सहाय, सुनील चांडक, संजय कुमार प्रसाद, राणा प्रताप शर्मा, इंद्रनील चटर्जी, विष्णु चरण महाराज, शंकर डे, निखिल कुमार डे, संजीव ओझा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : INDIA">https://lagatar.in/india-alliance-will-get-a-clear-mandate-congress-released-a-booklet-titled-bhag-modi-bhag/">INDIA

गठबंधन को मिलेगा स्पष्ट जनादेश, कांग्रेस ने भाग मोदी भाग शीर्षक वाली एक पुस्तिका जारी की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही