Search

 
 
 

बोकारो ने जमशेदपुर को हराया, एचपी बोधनवाला टूर्नामेंट पर कब्जा

 
Ranchi : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट (एलीट ग्रुप) एचपी बोधनवाला टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में बोकारो और जमशेदपुर के बीच खेला गया. जमशेदपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया. बोकारो की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 270 रन बनाए. आर्यमान सेन ने 76 रन और साहिल राज ने 66 रनों की पारी खेली. जवाबी पारी में जमशेदपुर की पूरी टीम 48 ओवर में 247 रन बना पाई. विवेक की 94 रनों की पारी जमशेदपुर को जीत नहीं दिला पाई. मैन ऑफ द मैच बोकारो के साहिल राज को दिया गया. साहिल ने 50 बॉल खेलकर 66 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए. जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय, ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएन सिंह और रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद ने ट्रॉफी का वितरण किया. इसे भी पढ़ें – हावड़ा">https://lagatar.in/violence-erupted-in-hooghly-after-howrah-violent-clashes-arson/">हावड़ा

के बाद हुगली में भड़की हिंसा, हिंसक झड़प, आगजनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही