Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीसी से मिला दामोदर बचाओ आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल

Bokaro : दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह और जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार 9 मई को डीसी कुलदीप चौधरी से मुलाकात कर जिला प्रशासन से दामोदर को नगरीय प्रदूषण से बचाने की मांग की. वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 17 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा. प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि दामोदर बचाओ आंदोलन 2004 से लगातार जन जागरूकता अभियान, जन आंदोलन, विभिन्न संस्थाओं के मुख्यालय पर प्रदर्शन आदि के माध्यम से दामोदर को औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त कराने में बहुत हद तक सफल रहा है. लेकिन नगरीय जल प्रदूषण से अभी भी दामोदर और उसकी सहायक नदियां प्रदूषित हो रही हैं. बोकारो जिला में दामोदर का सबसे अधिक जल संरक्षण क्षेत्र आता है. इसके दो नगर निकाय क्षेत्र चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद सहित कई प्रतिष्ठानों की आवासीय कॉलोनियों के जल-मल, प्रदूषित पानी दामोदर और उसकी सहायक नदियों में प्रवाहित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके लिए चास नगर निगम बोकारो और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में कचरा निस्तारण प्लांट लगाने, आवासीय कॉलोनियों के गंदे जल को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर शुद्ध करने, चास नगर निगम के श्रृंगारी जोड़िया, महतो बांध व विभिन्न तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने की ज़रूरत है. प्रतिनिधिमंडल में इस्लाम अंसारी, विक्रम महतो, अभय कुमार मुन्ना, गोपाल साव शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-public-servants-strike-begins-for-11-point-demands/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवकों की हड़ताल शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही