Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक से मिला एससी एसटी फेडरेशन का शिष्टमंडल

Advertisement
Advertisement
Bokaro : सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन, बोकारो यूनिट ने अध्यक्ष में शम्भु कुमार के नेतृत्व में टीम ने इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात की. और एससी - एसटी बेरोजगार युवको को एचआरडी में अप्रेंटिस करने का मांग किया. शम्भु कुमार ने कहा कि बोकारो इस्पात सयंत्र प्रबंधन 1997 से बीएसएल के कर्मियों की मृत्यु हो जाने के बाद उनके एक आश्रित को अप्रेंटिस करवा रही है. लेकिन बीएसएल आश्रितों में कमी आने से प्रबंधन अब 2019 से विस्थापितों को भी अप्रेंटिस करवाने लगी है.फेडरेशन विस्थापितों के अप्रेंटिस करवाने का स्वागत करती है साथ ही प्रबंधन से यह मांग करती है कि वर्तमान में बीएसएल में कार्यरत एससी - एसटी कर्मियों के इच्छुक आश्रितों को अप्रेंटिस करने का मौका दिया जाये. पढ़ें - ईडी">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-is-making-ed-a-weapon-defaming-congress-and-accusing-sonia-gandhi/">ईडी

को हथियार बना कांग्रेस को बदनाम व सोनिया गांधी पर आरोप लगा रहे पीएम नरेंद्र मोदी इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/bokaro-a-woman-smuggler-arrested-with-22-kg-of-ganja-from-alleppey-express/">चाईबासा

: जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में बसंती कालुंडिया व जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज में अनमोल तिर्की को मिला वित्त अधिकार

कार्मिक विभाग से बात कर लागू करने का प्रयास करेंगे

उन्होने कहा कि ऐसा करने से इन बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और प्रबंधन की मैनपावर की समस्या भी काफी हद तक सुलझ जायेगी. मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रस्ताव है, वह इस प्रस्ताव पर कार्मिक विभाग से बात कर लागू करने का प्रयास करेंगे. इस वार्ता में फेडरेशन से महेंद्र राम उपाध्यक्ष, राकेश कुमार उपकोषाध्यक्ष, पंकज कुमार दास सीआरएम-3 शाखा अध्यक्ष एवं माणिकराम मुंडा सीआरएम-3 शाखा अध्यक्ष शाखा कोषाध्यक्ष मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-appeals-to-the-people-to-join-the-tricolor-campaign-at-every-house-tricolor-will-be-hoisted-at-20-crore-houses/">अमित

शाह की लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील, 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराये जायेंगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही