Search

 
 
 

बोकारो : 39 माह के बकाये एरियर भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन

 
Bokaro : गुरुवार को क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के बैनर तले हॉट स्ट्रीप मिल के महाप्रबंधक कार्यालय के सामने  बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों ने 39 माह के बकाये एरियर के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. मजदूर इंसेंटिव रीवार्ड का मनी टेबल में बदलाव, रात्रि भत्ता में बढ़ोतरी, नगर प्रशासन और हॉस्पिटल की सेवा में सुधार सहित कई मांग कर रहे हैं. जिसका संचालन शत्रुंजय सिंह ने किया. संघ के महामंत्री संग्राम सिंह ने कहा कि बीएसएल के मजदूर अब भ्रष्ट प्रबंधन को कुंभकरण की नींद से जगाने का काम करेंगे. संघ के अध्यक्ष भीम सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सभी मजदूर साथियों की मांग जल्द नहीं पूरी की गई तो यूनियन मजदूर हित में कभी भी प्लांट का चक्का जाम कर सकता हैं. विरोध प्रदर्शन में बीपी सिंह, अनिल सिंह, केके उपाध्याय, इंद्रजीत सिंह, रंजेश सिंह, सुनील चौधरी, अरुण तिवारी, सौरभ पटेल, पवन पाण्डेय, अजय सिंह, सुभाष सिंह, सुजीत राय, सिकंदर बादशाह, राजा जनक, राजीव सिंह, वाई के सिंह,प्रवीण कुमार, बी एन सिंह, मनोज सिंह, हरिओम चौरसिया, रोशन कुमार, मणिलाल सिंह, मनोज दुबे, विकास तिवारी, राजेंद्र रजक व अन्य शामिल रहे. यह">https://lagatar.in/bermo-case-filed-against-those-who-blocked-the-road/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सड़क जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही