Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो:  9 सूत्री मांगों को लेकर दफादार-चौकीदार का प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Bokaro:  झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत बोकारो जिला कमेटी ने 9  सूत्री मांगों को लेकर बोकारो समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पासवान ने किया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह भी मौजूद रहे.

इनकी प्रमुख मांगें

दफादर चौकीदार पंचायत के नेताओं ने सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने, 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदारों-दफादारों के आश्रितों की नियुक्ति, ग्राम चौकीदार(संशोधन) विधेयक 2022 पारित करने, बिहार की तर्ज पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ देने, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु आश्रित परिवार की सूची में पोता को जोड़ने और अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए परीक्षा लेने पर रोक लगाने की मांग की. इसे भी पढ़ें-किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-arrested-the-absconding-warranty-sent-to-jail/">किरीबुरू

: फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ये रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन में शिवनाथ ठाकुर बंटी साहू, प्रदीप ठाकुर, राजू अंसारी, मुख्तार अंसारी, सुदर्शन पहलवान, हजारी प्रसाद सिंह, संजय सिंह, शंकर राम, अश्विनी राय, रोहित, टीपू बाउरी और गिरधारी करमाली शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही