Search

 
 
 

बोकारो: स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग समन्वय बनाकर करे काम: DDC

 
Bokaro: समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उप विकास आयुक्त कीर्तिश्री जी. ने स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में डीडीसी ने दोनों विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति कार्य की क्रमवार जानकारी ली. उन्होंने कहा कि दोनों विभागों की कई योजनाओं का कार्य/प्रदर्शन एक दूसरे पर निर्भर करता है. इसलिए दोनों विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करें. बैठक में आकांक्षी जिला अंतर्गत नीति आयोग के महत्वपूर्ण आयाम, स्वाथ्य एवं पोषण के विभिन्न पारा मीटरों, पोर्टल पर आंकड़ों की सही इंट्री आदि को लेकर विस्तृत चर्चा की. कोविड महामारी के कारण संस्थागत जो समस्याएं सामने आई है उसे अविलंब दूर करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-इंस्पेक्टर">https://lagatar.in/289-police-officers-of-inspector-rank-will-get-promotion-in-dsp-see-list/">इंस्पेक्टर

रैंक के 289 पुलिस अधिकारियों को मिलेगी डीएसपी में प्रोन्नति, देखें लिस्ट

आयुष्मान योजना पर जोर

बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत आहर्ता रखने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने का निर्देश दिया गया. डीडीसी ने दोनों विभागों स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण के पदाधिकारियों को आपस में नियमित बैठक करने, योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर उसमें तेजी लाने को कहा. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद, नोडल पदाधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल बोकारो डॉ. संजय, सभी प्रखंडों के प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान मित्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-Jamtara">https://lagatar.in/jamtara-the-role-of-banks-in-the-implementation-of-government-schemes-is-important-dc/">Jamtara

: सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका अहम- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही