Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  उपायुक्त ने पंचायत चुनाव पर बैठक की, कहा- कोषांगों के नोडल पदाधिकारी कार्ययोजना बनाकर रिपोर्ट करें

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने क्रमवार सभी कोषांगों (निर्वाचन,मतपत्र परिवहन, कार्मिक, एमसीएमसी एवं अन्य कोषांगों) के वरीय पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार कार्यों की समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें-40">https://lagatar.in/if-you-drive-more-than-40-speed-car-action-will-be-taken-svd-cameras-will-be-installed-in-ranchi/">40

से ज्यादा स्पीड गाड़ी चलाई तो होगी कार्रवाई, रांची में लगेंगे SVD कैमरे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सभी कोषांगों के वरीय,नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कोषांग के कार्यों का एक टाइमलाइन या शेड्यूल बना लें एवं अगले दो दिनों में अधोहस्ताक्षरी से उसे सत्यापित करा लें. प्रशिक्षण कोषांग को निर्देश दिया गया कि ट्रेनिग का शेड्यूल बना कर कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू कराएं. सभी निर्वाची पदाधिकारियों की ट्रेनिंग आने वाले दिनों में करा लेने का निर्देश दिया. कार्मिक कोषांग द्वारा किए जा रहे इम्प्लॉय डाटा कलेक्शन एवं अपलोडिग कार्य की समीक्षा की. साथ ही रेंडमाइजेशन से संबंधित आवश्यक दिशा - निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-woman-seriously-injured-after-being-hit-by-ied-planted-by-naxalites/">लातेहार

: नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल मतपत्र कोषांग के नोडल पदाधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिये गये. वरीय एवं नोडल पदाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग, रांची के वेबसाइट पर निर्वाचन से संबंधित निर्देश से पूर्णतः अवगत हो लेंगे ताकि कोषांग के प्रबंधन या संचालन में कोई असुविधा न हो तथा ससमय कार्य का त्वरित निष्पादन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप पूरा किया जा सके. साथ ही सभी कोषांग एक दूसरे के साथ परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को समय पर करने की बात कही. उन्होंने मतदान कर्मियों को कहां से रवाना किया जाएगा  इस पर भी चर्चा की और रूट चार्ट के अनुसार वाहनों का आकलन करने का संबंधित कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deputy-commissioner-expressed-displeasure-over-the-low-performance-of-banks-in-the-agriculture-sector/">धनबाद

: कृषि क्षेत्र में बैंकों का प्रदर्शन कम होने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी बैठक में अपर नगर आयुक्त  अनिल कुमार, अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो  अनंत कुमार,  जिला पंचायती राज पदाधिकारी राज शेखर, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रकाश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  राहुल भारती, स्थापना उप समाहर्ता मनीषा वत्स समेत सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही