Search

 
 
 

बोकारो : उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

 
Bokaro :  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मंगलवार को सेक्टर वन बी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. डीईओ सह डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की. ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन से लिया. उन्होंने वहां रखी ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया. ॉइसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-city-institutions-donated-blood-to-save-the-lives-of-needy-patients/">धनबाद

: जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने को शहर की संस्थाओं ने किया रक्तदान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रिमासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है.इसी संबंध में उपायुक्त ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. साथ ही प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  राहुल भारती उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही