Search

 
 
 

बोकारो :  उपायुक्त  ने कहा- तीन दिन में अमृत सरोवर के लिए चिह्नित स्थलों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करें

 
Bokaro :  समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सोमवार को अमृत सरोवर मिशन को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी. उपस्थित थी. बैठक में भास्कराचार्य नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पेस एप्लीकेशन एंड जेमोटिक्स नेशनल द्वारा सर्वे कर बोकारो जिले के लिए अमृत सरोवर निर्माण को स्थल चिह्नित किया गया है. इसमें कई विभिन्न कारणों से अनुपयुक्त पाएं गए हैं. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-will-come-to-deoghar-on-july-12-raghuvar-das/">देवघर

आएंगे 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी- रघुवर दास उपायुक्त ने इन बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अगले तीन दिनों में लक्ष्य के अनुरूप अमृत सरोवर के लिए स्थल का भौतिक निरीक्षण करते हुए जीपीएस आधारित तस्वीर के साथ प्रतिवेदन जिला को समर्पित करेंगे.उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने इस कार्य को ससमय पूरा करने को कहा. कहा गया कि इसे हमें मिशन मोड में लेना है. इसकी मॉनिटरिंग राज्य मुख्यालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सीधे की जा रही है. इसलिए इसमें किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हो इसे सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-training-program-at-chc-patratu-anm-and-sahiya-involved/">रामगढ़:

CHC पतरातू में प्रशिक्षण कार्यक्रम, एएनएम और सहिया शामिल उन्होंने बैठक में उपस्थित सिंचाई प्रमंडल,लघु सिंचाई प्रमंडल आदि विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को भी चिह्नित स्थलों की जांच करने को कहा.बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त ने भी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इस मामले में  जरूरी दिशा निर्देश दिये.उल्लेखनीय है कि  ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिशन अमृत सरोवर की शुरुआत की गयी है. इसके तहत सभी जिलों में 75 अमृत सरोवर बनाया जाना है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही