Search

 
 
 

बोकारो : नौकरी नहीं मिलने से निराश युवती ने की आत्महत्या

 
BOKARO : चास थाना क्षेत्र के तारानगर स्थित फेरी मोहल्ला निवासी रणवीर सिंह की 21 वर्षीय पुत्री रिया राज ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मामले की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता का पिंडराजोरा में मोटरसाइकिल शो-रूम है. पिता का पिंडराजोरा में मोटरसाइकिल शो-रूम घटना के वक्त युवती घर में अकेले थी. पिता शोरूम गए थे और माता मंदिर गई थी. मृतका इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी को लेकर तनाव में थी. फिलहाल वह बीबीए कर रही थी. परिजनों के मुताबिक मृतका के सभी बैचमेट नौकरी कर रहे हैं. वह नौकरी नहीं मिलने से तनावग्रस्त थी. रांची में इलाज चल रहा था. पुलिस इस मामले में मुंह नहीं खोल रही है. घटना के कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=216911&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : दिनदहाड़े स्कूल शिक्षिका से छिनतई [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही