Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चंदनकियारी से महागठबंधन प्रत्याशी उमाकांत रजक से मिले देव शर्मा

Bokaro : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सह युवा लायंस फोर्स के अध्यक्ष देव शर्मा ने चंदनकियारी विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी उमाकांत रजक से मुलाकात की. उन्होंने बाउरी के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की. उमाकांत रजक ने देव शर्मा व उनके साथ आए युवा लायंस फोर्स के कार्यकर्ताओं का आभार जताया. कहा इस बार विधानसभा चुनाव का फैसला युवा वर्ग करेगा. चंदनकियारी के वर्तमान विधायक ने क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. वहीं, देव शर्मा ने कहा इस बार चुनाव में जनबल के आगे धनबल घुटने टेकेगा और झारखंड में फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. चंदनकियारी की जनता महागठबंधन के साथ है. यहां की जनता ने कभी किसी का घमंड बर्दाश्त नहीं किया है. लोग बहरूपियों को पहचान चुके हैं. विधायक ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में चंदनकियारी वासियों को अंधेरे में रखा. विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता इसका जवाब देगी. मौके पर दीपक पांडे, पांडव शर्मा, भोला महतो, गाजू हाजरा, अशेश्वर महथा, गौरी शास्त्री,  ब्यास गोप, अमरेश शर्मा, रूपेश शर्मा, विकाश महथा, आशीष भोक्ता, तन्मय वैष्णव आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/cyber-thugs-stole-rs-90-thousand/">लातेहार:

खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 90 हजार रुपये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही