Search

बोकारो: देवनारायण भगत बने जरीडीह प्रखंड के प्रमुख, सिथोनी उप प्रमुख

Bokaro: जिले के जरीडीह प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया. इसमें देवनारायण भगत जरीडीह के प्रमुख बने. वहीं सिथोनी कुमारी मुर्मू को उप प्रमुख चुना गया. बेरमो एडीएम अनंत कुमार ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि देवनारायण भगत को 17 मत प्राप्त हुए. उनके विरोधी ललित नारायण को 3 मत प्राप्त हुए. इसमें एक मत रद्द हो गया. इसे भी पढ़ें- बंधु">https://lagatar.in/mandars-public-is-angry-due-to-brothers-corruption-congress-candidates-bail-will-be-forfeited-aditya-sahu/">बंधु

के भ्रष्टाचार से मांडर की जनता में है आक्रोश, कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत होगी जब्त : आदित्य साहू
वहीं उप प्रमुख सिथोनी को 17 मत मिले. उनके प्रतिद्वंदी कवि शरण कुमार को 3 मत मिले. एक मत रद्द हो गया. नवनिर्वाचित प्रमुख देवनारायण भगत ने कहा कि प्रखंड का विकास हमारी प्रमुखता है. उन्होंने जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता के विश्वास को कमजोर नहीं होने देंगे. क्षेत्र का समग्र विकास करेंगे. जनता ने जो मौका दिया है, उस भरोसे पर खरा उतरेंगे. इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र">https://lagatar.in/political-crisis-in-maharashtra-speculation-of-uddhav-government-losing-power-due-to-eknath-shindes-rebellion-sharad-pawar-in-the-mood-to-wait-and-watch/">महाराष्ट्र

में राजनीतिक संकट, एकनाथ शिंदे की बगावत से उद्धव सरकार के हाथ से सत्ता जाने के कयास, शरद पवार वैट एंड वॉच के मूड में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//