Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में भक्तों ने भारी मन से दी मां दुर्गा को विदायी, प्रतिमाओं का विसर्जन

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा की पूजा सौहार्द पूर्ण माहौल में रविवार को संपन्न हो गई. विजयादशमी पर भक्तों ने भारी मन से मां  दुर्गा को विदायी दी. महाष्टमी, महानवमी व विजयादशमी पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. महानवमी पर कई स्थानों मां दुर्गा की पूजा के बाद बकरे की बलि चढ़ाई गई. कई स्थानों पर वैष्णव पद्धति से मां की पूजा-अर्चना की गई. विजयादशमी के दिन शनिवार की शाम धधकिया, चट्टी, गर्री चौबे टोला, दांतू, सोनपुरा, मंजुरा, मधुकरपुर, चंडीपुर, बगदा, खैराचातर, पिरगुल, कोतोगड़ा, हिसिम, भवानीपुर व अन्य स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का जलाशयों में विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया. वहीं रविवार को कसमार बाजार टांड़ व सिंहपुर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन शोभायात्रा में जमकर आतिशबाजी भी की गई. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dead-body-of-an-elderly-man-found-hanging-from-a-tree-in-kasmar-forest/">बोकारो

: कसमार के जंगल में पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही