Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : त्रिलोकीनाथ मंदिर में माता के जागरण में झूमे श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement

चास के यदुवंशनगर में जन्माष्टमी पर हुआ आयोजन

Bokaro : चास के यदुवंशनगर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 12 सितंबर मंगलवार की रात माता के जागरण का आयोजन हुआ. जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना व माता रानी की ज्योत जलाकर किया गया. धनबाद से आए भजन गायकों की प्रस्तुति व कोलकाता की मनमोहक झांकी से श्रद्धालु मुग्ध हो गए. लोग देर रात तक भजनों पर झूमते रहे. इससे पूर्व मंदिर कमेटी के संरक्षक और चास के पूर्व मेयर भोलू पासवान व विशिष्ठ अतिथि गुलाब सिंह यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया्. भोलू पासवान ने कहा कि माता रानी की भक्ति से अद्भुत शक्ति मिलती है. माता रानी की भक्ति उत्तम जीवन का आधार है. कमेटी के संयोजक राजेश कुमार यादव ने कहा कि माता रानी के जागरण करने एवं सुनने मात्र से सारे दुखों का नाश होता है. कलाकारों ने भोलेनाथ, राधे-कृष्णा व बालकृष्ण की भव्य झांकी निकालकर सबको आनंदित किया. कार्यक्रम का संचालन संजय सोनी ने किया. मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंकज यादव, उपाध्यक्ष शिबू यादव, सचिव विपिन यादव, बनवारी भदानी, अशोक शर्मा, मनोज मुंडा, लाला शर्मा ,जवाहर सिंह अध्या शंकर, मंतोष यादव, अजय ठाकुर, रामलाल चौधरी, मदन साव, अवधेश, राकेश यादव, रमेश यादव,सत्येंद्र शंकर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/remove-shops-built-on-footpath-outside-bokaro-railway-station-gm/">बोकारो

रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बनी दुकानों को हटाएं : जीएम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही