Search

बोकारो : खोरठा गायक सतीश दास के भजन पर झूमे श्रद्धालु

धनबाद की टीम ने प्रस्तुत की भारत माता की झांकी

Kasmar (Bokaro) : कसमार में गणेश महोत्सव में 22 सितंबर की रात्रि खोरठा गायक सतीश दास व जागरण टीम की ओर से भजन की प्रस्तुति की गयी. इससे पूर्व गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो व जिप सदस्य अमरदीप महाराज समेत अन्य लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमा का दर्शन किया. पूजा कमेटी के अध्यक्ष सूरज साव व अन्य ने माता रानी का जोत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान भजन गायक सतीश दास ने गणपति बप्पा हरलो भक्तों के पीर, पायो जी मैंने नाम रतन धन पायो समेत एक से बढ़कर एक भजन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

कार्यक्रम में जुटी थी भारी भीड़

[caption id="attachment_765670" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Satish-1-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कार्यक्रम में जुटी भीड़[/caption] धनबाद से आई टीम ने भारत माता की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी. मौके पर सुरजुडीह निवासी कलाकार सदानंद मुखर्जी, धनलाल कपरदार, राकेश रंजन, प्रीतम महतो, विष्णु जायसवाल, लकी जायसवाल, मेघनाथ गोस्वामी, प्रीतम मिश्रा, गौतम साव, रजत मिश्रा, गणेश करमाली, अजय गोस्वामी, मंजीत जायसवाल, रवि प्रजापति, आशुतोष झा, उमाशंकर प्रजापति, रिशु कपरदार, टिंकू प्रजापति, गौरव गोस्वामी, आदर्श ठाकुर, त्रिलोकि गोस्वामी, गणेश प्रजापति, मनोज कपरदार, आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-migrant-laborer-from-gomia-dies-in-jammu/">यह

भी पढ़ें:  बेरमो : गोमिया के प्रवासी मजदूर की जम्मू में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp