Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : देववृक्ष कल्पतरु महोत्सव, भगवान ब्रह्मा की हुई पूजा

Advertisement
Advertisement
Bokaro : "स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान" द्वारा आयोजित तीन दिवसीय "मनोकामनासिद्धि देववृक्ष कल्पतरु महोत्सव" में हजारों भक्त पहुंचे. महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को बोकारो के `पर्यावरण मित्र चौक` स्थित `पर्यावरण मित्र वाटिका` में कल्पतरु स्थल पर देववृक्ष कल्पतरु के तना भाग में भगवान ब्रह्मा की विधिवत पूजा कर लोक कल्याणार्थ आशीर्वाद मांगा गया. बताया जाता है कि देववृक्ष कल्पतरु को त्रिदेव स्वरूप की मान्यता है इसलिए प्रथम दिन मूल भाग में भगवान विष्णु की पूजा हुई और मंगलवार को दूसरे दिन तना भाग में भगवान ब्रह्मा की पूजा हुई. तीसरे दिन बुधवार को कल्पतरु की शाखाओं में भगवान महादेव शिव की पूजा होगी. तत्पश्चात रुद्राभिषेक किया जाएगा. मनोकामना सिद्धि हेतु प्रार्थना होगी और प्रसाद वितरण के बाद महोत्सव संपन्न हो जाएगा. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/paltu-ram-nitish-wants-to-become-pm-giriraj-singh/">पीएम

बनना चाहते हैं पलटू राम नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/bokaro-puja-2-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" />  

भारतीय परिधान में होती है पूजा

इस महोत्सव की यह विशेषता है कि तीन दिनों की पूजा में कल्पतरु के गर्भगृह में जाकर पूजा में वे ही भाग लेते हैं जो भारतीय परिधान में हों. अन्यथा बाकी लोग दर्शक के रूप में उपस्थित रहते हैं. पूजा में शशि भूषण ओझा `मुकुल`, विष्णु शंकर मिश्र, विजय प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र कुमार चौबे, अशोक कुमार मिश्र, गौरी शंकर सिंह, पं. चंदन शास्त्री, पं. अखिलेश ओझा, पं. दीन बंधु पांडेय, जय नंदन कुमार, बबलू पांडेय, मयूरेश रंजन, दीपांशु, अक्षय दुबे सहित कई पर्यावरण संरक्षक और समाजसेवी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-doctor-accused-of-beating-patient-and-family-police-engaged-in-investigation/">बोकारो:

डॉक्टर पर मरीज और परिजनों को पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही