Search

 
 
 

बोकारो DIG सुरेंद्र झा ने सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले बूथ का किया निरीक्षण

 
Ranchi/Bokaro: बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार को सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले बूथ का निरीक्षण किया. डीआइजी में नेतृत्व में बोकारो जिला के सुदूर नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के जरकुंडा, बड़की चिदरी, चिलैयाटॉड़, करमो, करीखुर्द, तिसरी, कुर्कनालो, लोधी, दानरा, चुट्टे, राजडेरवा, बनचतरा, झुमरा पहाड़ से सटे ग्रामों में पड़ने वाले चुनाव बुथों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसपी पूज्य प्रकाश, सीआरपीफ कमांडेंट राजीव रंजन और डीएसपी बीएन सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. इसे पढ़ें- CSIR-NML">https://lagatar.in/csir-nml-week-wide-pi-check-program-done/">CSIR-NML

: सीएसआईआर-एनएमएल में सप्ताहव्यापी पीआई-चेक कार्यक्रम संपन्न
[caption id="attachment_862667" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/5555.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> तस्वीर- निरीक्षण के दौरान डीआईजी सुरेंद्र झा[/caption]

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल पुलिया की चेकिंग की गई

सुरक्षा बलों के रहने का स्थल, एरिया डोमिनेशन और रास्तो की डीमाइनिंग किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल पुलिया की चेकिंग की गई. ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर लोकसभा चुनाव, भयमुक्त वातावरण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों से वोट डालने की अपील की गई. नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुल 25 बूथों का निरीक्षण किया गया. सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा सूदरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत पदाधिकारी और जवानों के मनोबल को बढ़ाते हुए सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया और लोक सभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जवानों को उत्साहित किये. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/hurt-by-the-plight-of-jharkhand-sita-soren-left-jmm-babulal/">झारखंड

की दुर्दशा से आहत सीता सोरेन ने झामुमो छोड़ा- बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही