Search

 
 
 

बोकारो: बाइक से नक्सलियों के गढ़ पहुंचे DIG सुरेन्द्र, की अपील- बिना डरे करें मतदान

 
Ranchi/Bokaro: विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है. इसी दौरान मंगलवार को खुद बाइक चलाकर बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा सुदूर नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचे. इस दौरान डीआईजी ने सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ललपनिया, जागेश्वर विहार, तिलैया, दनिया, रहावन और झुमरा पहाड़ स्थित बूथों, फ़ोर्स आवासन स्थान, फ़ोर्स मूवमेंट, नक्सलियों के छुपने के स्थान आदि की समीक्षा की. इस दौरान डीआईजी ने सूदरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत पदाधिकारी और जवानों के मनोबल को बढ़ाते हुए सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, साथ ही लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जवानों को उत्साहित किया.

बिना किसी भय का करें मतदान: डीआईजी

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने ग्रामीणों से मुलाक़ात की और क्षेत्र की जानकारी ली. डीआईजी ने ग्रामीणों से भयमुक्त वातावरण मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. इस अभियान में बोकारो एसपी, सीआरपीएफ कमांडेंट, बेरमो एसडीपीओ और कई थाना प्रभारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें - बंगाल-ओडिशा">https://lagatar.in/cyclone-dana-is-about-to-hit-bengal-odisha-its-effect-will-be-seen-in-jharkhand-schools-closed-in-odisha-from-23-to-25-october/">बंगाल-ओडिशा

में दस्तक देगा चक्रवात ‘दाना’, झारखंड में भी दिखेगा असर, ओडिशा में तीन दिन स्कूल बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही