Bokaro : जरीडीह थाना अंतर्गत पिपरा मोड़ पर दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार रामेश्वर कर्मकार नामक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि सुरेन्द्र कर्मकार गंभीर रुप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक मृतक और उसका साथी सराय बिंधा में मुर्गा लड़ाई के लिये गया था. जहां से वे अपने गांव जा रहे थे, तभी पिपरा मोड़ के पास यह घटना घट गयी.मृतक पश्चिम बंगाल के डमरू गांव का है निवासी था. उसका घायल साथी भी उसी गांव का है. [wpse_comments_template]
बोकारो : दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी टक्कर, एक की मौत
Last Updated: Jan 30, 2022 12:00 AM (IST)