Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने की इस्पातकर्मियों की हौसला अफ़जाई

Bokaro : बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने मंगलवार 4 अप्रैल को अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ सामग्री प्रबंधन, वित्त एवं लेखा, परियोजनाएं, कार्मिक एवं प्रशासन, नगर प्रशासन, मानव संसाधन विकास आदि विभागों का दौरा कर कर्मियों को बेहतर सामूहिक प्रदर्शन के लिए बधाई दी. निदेशक प्रभारी ने कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए नए वित्त वर्ष में प्रदर्शन को जारी रखने को प्रेरित किया. साथ ही सेफ़्टी और गुणवता पर ख़ास फोकस करने को कहा. इस दौरान अधिकारियों व कर्मियों से उनके विभाग से संबन्धित जानकारी भी ली. बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में बोकारो स्टील प्लांट ने अपनी स्थापना काल से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने कहा है कि इस उपलब्धि में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सभी विभागों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई है. गौरतलब है कि इसके पूर्व बीएसएल की इस उपलब्धि पर निदेशक प्रभारी ने संयंत्र के विभिन्न विभागों का दौरा कर अधिकारियों, कर्मियों व संविदा कर्मियों समेत पूरे टीम बीएसएल को बधाई दी थी. यह">https://lagatar.in/kasmar-30-artists-selected-in-talent-search-in-singhpur/">यह

भी पढ़ें : कसमार : सिंहपुर में प्रतिभा खोज में 30 कलाकारों का चयन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही