Search

 
 
 

बोकारो : बीएसएल के डायरेक्टर टेक्निकल ने केक काटकर मनाया नव वर्ष

 
Bokaro : बोकारो स्टील के सीएसआर विभाग हर रविवार को हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन बोकारो सिटी इलाके में करता है. इस साल नया साल रविवार के दिन होने से हैप्पी स्ट्रीट खुशियों से भरा रहा. हैप्पी स्ट्रीट में बीएसएल के डायरेक्टर टेक्निकल अमरेंदु प्रकाश ने केक काटकर नव वर्ष मनाया. उन्होंने अपने हाथ से बच्चों को केक खिलाए. हैप्पी स्ट्रीट में आए लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी. डीजे की धुन पर अधिकारियों के पांव थिरके. सीआईएसफ जवानों ने अपने तरीके से लोगों के मनोरंजन किए. पत्रकारों से अमरेंदु प्रकाश ने कहा की हैप्पी स्ट्रीट कोई जगह नहीं होकर कंसेप्ट है. यह खुश रहने और स्वस्थ रहने का एक माध्यम है. लोगों का इसमें हिस्सा लेना बड़ी उपलब्धि है. बीएसल प्रबंधन नए वर्ष में नई सौगात बोकारो वासियों को देगा. इसी माह मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=514687&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : लिट्टी-चोखा पार्टी में चाकूबाजी, युवक की हत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही