Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जांच के बाद 233 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र हुआ ज़ारी

Bokaro : बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार गुरुवार को चास प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिण्ड्राजोरा में विशेष दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न पंचायतों से कुल 308 दिव्यांग पहुंचे थे. चिकित्सकों क्रमवार सभी की जांच की. जांच के दौरान 233 लोगों में दिव्यांगता पाई गई. जांच में 75 लोग सामान्य मिले. [caption id="attachment_556962" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/DIVYANG-LINE-300x300.jpg"

alt="" width="300" height="300" /> दिव्यांगता जांच के लिए शिविर में पहुंचे लोगों की कतार[/caption] मौके पर ही बीडीओ मिथिलेश कुमार व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति में 233 दिव्यांगों को ऑन स्पॉट दिव्यांगता प्रमाण पत्र ज़ारी किया गया. साथ ही सभी दिव्यांगों को पेंशन योजना से लाभांवित करने को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई. जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया है. शिविर में मेडिकल बोर्ड ऑन स्पॉट दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करेगी. इसके लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. आगामी 22 मार्च तक सभी प्रखंडों में दो से चार दिनों तक शिविर का आयोजन किया जाएगा. शुक्रवार 17 फरवरी को चंदनकियारी प्रखंड के भोजुडीह पंचायत भवन में विशेष दिव्यांगता शिविर लगाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bermo-42-students-got-employment-letter-146-registered/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 42 छात्रों को मिला नियोजन पत्र, 146 का हुआ निबंधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही