Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर मंथन

Bokaro : विधानसभा चुनाव को लेकर स्वदेशी जागरण मंच की बैठक समान विचार वाले संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ लोहांचल कॉलोनी में हुई. प्रांतीय संपर्क प्रमुख अजय चौधरी दीपक के आवास पर हुई बैठक में चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पहलुओं पर मंथन किया गया. प्रतिनिधियों ने मतदाताओं को जागृत करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए, अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग ले सकें. इसके लिए सभी मातृ संगठन अपने स्तर से प्रयास करेंगे. बैठक की अध्यक्षता मंच के बोकारो जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा ने की. मौके पर कृष्णा राय, रामटहल,  दिनेश्वर सिंह, केके बोराल, अशोक कुमार पप्पू, उमेश चंद्र पांडेय, शैलेन्द्र कुमार पांडेय, बिनोद कुमार, संजीव कुमार, उमेश चंद्र दुबे, विवेकानंद झा, अशोक रंजन, राजीव रंजन, जयशंकर प्रसाद, नवीन सिन्हा, सुजीत कुमार, गुरमैल सिंह, अवधेश सिंह, प्रेम प्रकाश, संजय कुमार, शिवेश पाठक, मनीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : मंडल">https://lagatar.in/viral-chat-regarding-mandal-murmu-champai-demands-security/">मंडल

मुर्मू को लेकर वायरल चैट, चंपाई ने की सुरक्षा देने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही