Search

 
 
 

बोकारो :  परशुराम सेवा समाज की बैठक में मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा

 
Bokaro :  परशुराम सेवा समाज बाईसी चास-चन्दनकियारी, पाङा-रघुनाथपुर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेवा समाज बाईसी के अध्यक्ष उमेश चन्द्र शर्मा तथा संचालन सचिव सपन माहथा ने की. बैठक में परशुराम मंदिर निर्माण हेतु चर्चा की गयी. बैठक के उपरांत निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण के लिए समाज के सभी कुटुम्बजनों से सहयोग की अपील की गयी. मंदिर निर्माण का कार्य दुर्गा पूजा विजयादशमी से तीव्र गति से आंरभ किया जाएगा. उसके लिए सभी कुटुम्बजनों ने भूमि का अवलोकन कर मापी किया एवं मंदिर का स्वरूप देने के लिए सभी ने विचार-विमर्श किया. मौके पर परशुराम सेवा समाज बाईसी के संरक्षक मृत्युंजय शर्मा, जवाहरलाल माहथा, निवारण सिंह चौधरी, दुर्गाचरण माहथा, बद्रीनारायण माहथा, विरेन सिंह, सुनील सिंह चौधरी, रमन माहथा, हरिबोल शर्मा, हरिश्चंद्र सिंह, सपन सिन्हा, अशोक शर्मा, बैद्यनाथ शर्मा, प्रकाश शर्मा, विकास सिंह चौधरी, अक्षय शर्मा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–घर">https://lagatar.in/sensation-after-finding-dead-body-of-mother-and-two-children-in-the-house-husband-in-custody/">घर

में मां और दो बच्‍चों की लाश म‍िलने से सनसनी, पत‍ि हिरासत में [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही