Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : नियोजन की मांग पर अड़े विस्थापित, बीपीसीएल गेट पर धरना शुरू

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित बीपीसीएल से प्रभावित विस्थापितों ने नियोजन एवं अन्य मांगों को लेकर बीपीसीएल गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना 20 दिसंबर से शुरू कर दिया. धरना शुरू करने के लिए विस्थापित चास प्रखंड भाग-1 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह गोरावाली उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर सिंह राठौर और बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हसनउल्लाह अंसारी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ धरना स्थल पहुंचे. धरना देने वालों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बीपीसीएल संयंत्र निर्माण के दौरान स्थानीय विस्थापितों ने आंदोलन किया था. बीपीसीएल प्रबंधन ने विस्थापितों को आश्वासन दिया था कि हमें सहयोग कीजिए, मैन पावर की जरूरत होने पर नियोजन में विस्थापितों को प्राथमिकता दी जाएगी. संयंत्र बनकर तैयार है, विस्थापितों को नियोजन देने में प्रबंधन आनाकानी कर रहा है. प्रबंधन की वादाखिलाफी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है. विस्थापितों को रोजगार मिलने तक धरना जारी रहेगा. यह भी पढ़ें : सीसीएल">https://lagatar.in/investigation-of-accident-in-ccl-govindpur-project-started/">सीसीएल

गोविंदपुर परियोजना में हुई हादसे की जांच शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही