Search

 
 
 

बोकारो : विस्थापितों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 

इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कंपनी परिसर में बसे भागाबांध के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Bokaro : चंदनकियारी के सियालजोरी में स्थापित इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कंपनी के अंदर बसे भागाबांध गांव के ग्रामीणों ने 4 सूत्री मांगों को लेकर 12 अगस्त को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने कहा कि इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कंपनी स्थापित होने के समय प्रबंधक ने आश्वासन दिया था कि विस्थापित रैयतों को कारखाना के 8 किलोमीटर परिधि में उनकी जमीन के समतुल्य जमीन खरीद कर दी जाएगी. रैयतों का मकान, आंगन, जलाशय का निर्माण कराया जाएगा. रैयत परिवारों के बेरोजगारों को योग्यतानुसार कंपनी में नियोजन भी दी जाएगी. कम्पनी प्रबंधन ने शिक्षा व चिकित्सा देने का वायदा किया था. लेकिन वर्ष 2009 से नियोजन व अन्य सुविधाए नहीं मिल रही है, जबकि भागाबांध रजवार टोला कारखाना की चहारदिवारी के अंदर है. गांव के पास ही ऑक्सीजन प्लांट, आरएचएमएस सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, कोक औवेन पॉवर प्लांट, रोलिंग मिल्स सहित कई यूनिट स्थापित है. जिसके प्रदूषण से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

ग्रामीणों ने प्रबंधन और प्रशासन पर लगाए आरोप

ग्रामीणों की इस समस्या पर न सरकार गंभीर है और ना ही प्रबंधन. इस गांव में रहने वालों का जीवन और जीविका दोनों खतरे में है. लोगों ने आरोप लगाया कि जब भी प्रबंधन से समस्याओं के निदान की मांग करते हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाता है. अब जिले के डीसी को इस पर गंभीर होना होगा. मौके पर राथू रजवार, निताई रजवार, गुहीराम रजवार, प्रदुम रजवार, रिश्तो रजवार, समर रजवार,शंकर रजवार, सुनील रजवार, निरंजन रजवार, गुजरी रजवार, गौर रजवार, सागर रजवार, जोगेंद्र महतो, अनवर अंसारी के साथ काफी लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-giridih-ranchi-intercity-train-with-wisdom-coach-inaugurated/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : विस्डोम कोच वाली गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही