Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : विस्थापितों ने बीएसएल के ऐश पौंड का काम किया बाधित

Bokaro : शुक्रवार 5 मई को बोकारो स्टील प्लांट के ऐश पौंड का काम एक बार फिर राजनीतिक विरोध की भेंट चढ़ गया. विस्थापित नेता रघुनाथ महतो विस्थापित महिला-पुरुषों को लेकर ऐश पौंड 4 नंबर में एकबार फिर कार्य का विरोध करने उतर पड़े. इस दौरान बोकारो स्टील प्रबंधन और कुछ कथित विस्थापित दलाल नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की. विरोध में शामिल शीतल देवी और समरी देवी ने कहा कि उन सभी से बोकारो स्टील ने जो वादा किया था, वह पूरा नहीं हुआ है. पढ़े-लिखे बेरोजगार नौकरी की आस में भटक रहे हैं. जो पढ़े-लिखे नहीं हैं, उन्हें मजदूरी तक नहीं दी जा रही है. छाई के कारण उन्हें प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है. विस्थापित नेता रघुनाथ महतो ने कहा कि कि प्रबंधन कुछ विस्थापित नेताओं को साथ लेकर विस्थापितों के साथ ज्यादती कर रहा है. जो छाई का अंबार गांव की तरफ प्रबंधन लगवाना चाहता है, हम उसका विरोध कर रहे हैं.

प्रबंधन ने चेताया-हादसे के लिए लोग खुद होंगे जिम्मेदार

गौरतलब है कि गत वर्ष कई गांवों में छाई-युक्त पानी लोगों के घरों में घुस गया था. इस बार बोकारो इस्पात प्रबंधन ने इस क्षेत्र में नोटिस बोर्ड लगाकर लोगों को आगाह किया है कि इस क्षेत्र में बीएसएल की जमीन पर बसे लोग किसी भी हादसे को लेकर वे खुद जिम्मेदार होंगे. यह">https://lagatar.in/bermo-loylas-jiya-tops-in-bloom-science-olympiad-across-the-country/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ब्लूम साइंस ओलिम्पियाड में लोयला की जिया देश भर में अव्वल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही