Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: विस्थापितों का वार्ता विफल, कल प्लांट गेट को जाम करने का निर्णय

Bokaro: बोकारो ताप विधुत केंद्र के मुख्य गेट पर आठ सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले, विस्थापित व स्थानीय संघर्ष समिति के तत्वाधान में अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल के पांचवें दिन 17 अप्रैल को डीवीसी प्रबंधन के साथ वार्ता विफल हो गयी. मंगलवार 18 अप्रैल को विस्थापितों ने प्लांट का गेटजाम करने की चेतावनी दी है. भूख हड़ताल में बैठें आठ आंदोलनकारियों का तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद एक को छुट्टी दे गयी. माले नेता बालगोबिंद मंडल, बालेश्वर गोप व बालेश्वर यादव ने बताया कि डीजीएम कार्यालय में वार्ता हुई लेकिन सहमति नहीं बनी. बगोदर विधायक बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्लांट का गेट जाम किया जाएगा. विस्थापित का कहना है कि डीवीसी प्रबंधन 32 वर्षो से विस्थापितों को ठग रही है. सूचीबद्ध 85 विस्थापित व रैयतों को रोजगार नसीब नहीं हो रहा है.मौके पर मंटू यादव, मुबारक अंसारी, दाउद असलम, बबली अंसारी, भोला यादव, वाजीद हुसैन, सुरेंद्र घांसी, तिलक महतो, रवि तुरी, छत्रधारी गोप, भोला यादव, कुलेश्वर यादव, मिथिलेश रजवार, मंटू यादव, आकाश यादव, हरीश यादव, इनाम अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610933&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : कोनार नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, सीसीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप्प [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही