Search

 
 
 

बोकारो : बीएसएल में चतुर्थ ग्रेड बहाली शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे विस्थापित

 
बैठक में विस्थापितों को होल्डिंग टैक्स से मुक्ति की मांग की आवाज़ भी हुई बुलंद
Bokaro : चास नगर निगम क्षेत्र के फोरलेन बांधगोड़ा साइड में रविवार 9 जुलाई को जितेंद्र महतो की अध्यक्षता में  विस्थापितों की बैठक हुई. बीएसएल प्लांट में चतुर्थ ग्रेड बहाली शुरू करने, ठेका कार्यों में भी विस्थापितों को प्राथमिकता देने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई. विस्थापितों ने होल्डिंग टैक्स से मुक्त करने की मांग को लेकर भी आंदोलन का निर्णय लिया. जितेंद्र महतो ने कहा कि विस्थापित आज दर बदर की ठोकर खाने को विवश हैं. प्लांट में षड्यंत्र के तहत विस्थापितों की बहाली प्रक्रिया को बंद कर दी गई. इसे लेकर बोकारो विधायक, सांसद को कोई मतलब नहीं है. चुनाव के दौरान नेताओं को विस्थापितों का दर्द व विस्थापित मोहल्लों की स्थितियों पर तरस आता है. चुनाव खत्म होते ही विस्थापित फिर से शहर का एक जटिल समस्या बन जाते हैं. यह">https://lagatar.in/nawadih-allegations-of-irregularities-in-obc-residential-school-building-construction/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : ओबीसी आवासीय विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही