Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : परेशान बीमाधारकों ने एमडी इंडिया के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Bokaro : सेल के सेवानिवृत कर्मियों ने शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित एमडी इंडिया टीपीए प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.  आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से संबद्ध राष्ट्रवादी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि एमडी इंडिया के माध्यम से जिन कर्मियों की बीमारियों का इलाज हुआ है, उन्हें अब रोना पड़ रहा है. बताया कि सेलकर्मियों का स्वास्थ्य बीमा, न्यू इंडिया इंश्योरेंस के टीपीए एमडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत कवर है. एमडी इंडिया ने बीमा धारकों को कैशलेस इलाज़ के लिए कंपनी का कार्ड जारी किया है. दूसरी तरफ अपने उन्हीं कार्ड धारकों का इलाज कर रहे अस्पताल के इलाज़ का खर्च का भुगतान बिना कारण के रोक रखा है.

  कर्मियों को देख फ़रार हुए कंपनी के बड़े अधिकारी

परेशान रिटायर्ड सेलकर्मी इसका कारण जानने टीपीए के कार्यालय जा पहुंचे. बुजुर्गों को आक्रोशित देख कंपनी के स्थानीय पदाधिकारी भाग खड़े हुए. मौजूद कनीय कर्मचारियों को बुजुर्गों की शिकायत से रूबरू होना पड़ा. कंपनी के इस रवैये पर कंपनी के पुणे स्थित प्रधान कार्यालय में सीईओ समीर भोंसले सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ कई बार वार्ता हुई. उन्होंने सेल कर्मियों के सभी वादों का भुगतान करने व भविष्य में किसी तरह की शिकायत न आने का आश्वासन दिया था, इसके बावजूद अस्पतालों को भुगतान नहीं किया जा रहा है.

 बिना जांच के ही होता है बड़े अस्पतालों का भुगतान 

रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि सांठगांठ के तहत बड़े अस्पताल का अनुचित बिल कंपनी बिना किसी जांच के भुगतान कर रही है. उन्होंने कहा कि सकारात्मक पहल करते हुए एमडी इंडिया समुचित कदम नहीं उठाती है तो रिटायर्ड सेलकर्मी आंदोलन को विवश होंगे. बता दें कि सेल की स्कीम के तहत जिन सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपना इलाज़ करवाया है, एमडी इन्डिया नामक बीमा कम्पनी द्वारा उनकी बीमारी के इलाज की बीमा राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. लिहाजा सेवानिवृत्त कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बात को लेकर शुक्रवार को सेल के सेवानिवृत्त कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा. यह">https://lagatar.in/bokaro-bsl-and-dalmia-bharat-will-make-youth-and-women-skilled-for-self-employment/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : स्वरोजगार के लिए युवा व महिलाओं को हुनरमंद बनाएगी बीएसएल और डालमिया भारत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही