Kasmar (Bokaro) : जिला प्रशासन की ओर से कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार 27 जुलाई को सात एएनएम के बीच इ-स्कूटी का वितरण गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया. कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन गायत्री कुमारी को खुदीबेड़ा, पार्वती कुमारी एवं ममता कुमारी को चंडीपुर, शारदा कुमारी को बगदा, पिंकी कुमारी को दांतू, सचिता कुमारी को टांगटोना उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सुनीता कुमारी को पीएचसी खैराचातर के लिए स्कूटी प्रदान किया गया. विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को गति देने एवं जरूरतमंद लोगों तक जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए विभाग की ओर से इ-स्कूटी देकर सराहनीय कार्य किया गया है. स्कूटी का सदुपयोग हो, इसके लिए विभाग को भी सतत निगरानी करने की जरूरत है. मौके पर बीडीओ विजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, धनलाल कपरदार, आनंद नायक, बंकिम चंद्र महतो, डॉ तनवी फातमा, डॉ पवन कुमार, डॉ मानस कपरदार, सिराजुद्दीन, संतोष महतो, राजू चटर्जी, नयनेन्दू मुखर्जी, कैलाश महतो, सीमांत कुमार सिंह, मनीष जयसवाल, रमेश महाराज, दिवाकर महतो, भोला मुंडा, उर्मिला कुमारी, साजन अंसारी, नरेश महतो, गणेश मांझी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-youth-who-went-to-bathe-in-damodar-river-died-due-to-drowning/">बोकारो:
दामोदर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत [wpse_comments_template]
बोकारो : कसमार में सात एएनएम के बीच ई-स्कूटी का वितरण
Leave a Comment