Search

बोकारो : स्कूली छात्राओं के बीच दवा व सैनीटरी पैड का वितरण

Bokaro : चंदनकियारी प्रखंड के सिलफोर पंचायत स्थित उच्च विद्यालय तालगड़िया में ओएनजीसी ऑफिसर्स महिला समिति की ओर से बुधवार को सामाजिक कार्य के तहत किशोरियों के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान किशोरियों को हेल्थ एंड हाइजिंग की जानकारी दी गई. समिति की अध्यक्षा रचना जौहरी ने कहा कि किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए. इसके लिए खान-पान व स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पीरियड के समय हमेशा सेनेटरी पैड प्रयोग करना चाहिए. माहवारी से संबंधित समस्या को हमें अनदेखी नहीं करनी चाहिए. इस पर असावधानी बरतने से कभी-कभी बड़ी बीमारी से जूझना पड़ सकता है. इस दौरान उच्च विद्यालय तालगड़िया और मिडिल स्कूल तालगड़िया की छात्राओं के बीच निःशुल्क दवा व सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. मौके पर विद्यालय के सचिव अशोक दसौंधी,  चंदना पासवान, शेफाली जैन, रेखा सिंह, प्रधानाध्यापक बलराम माजी, सत्य प्रकाश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-cpi-rjd-protested-regarding-electricity-problem/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बिजली समस्या को लेकर भाकपा-राजद ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp