Search

 
 
 

बोकारो जिला तीरंदाजी संघ ने तीरंदाज यावना को दिया अत्याधुनिक रिकर्व धनुष

 

आठ साल की उम्र में नन्ही तीरंदाज ने जीते हैं कई मेडल

Kasmar (Bokaro ) : बोकारो जिला तीरंदाजी संघ ने तीरंदाजी के क्षेत्र में तेजी से उभर रही आठ साल की यावना यादव को अत्याधुनिक रिकर्व धनुष देकर उनका हौसला बढ़ाया है. गोमिया विधायक सह बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के संरक्षक डॉ. लंबोदर महतो, संघ के उपाध्यक्ष शेखर शरदेंदु व कोच बुद्धेश्वर मुर्मू ने 25 सितंबर सोमवार को पेटरवार स्थित विधायक आवास में यावना को रिकर्व धनुष सौंपा. धनबाद जिले के पुटकी निवासी ध्रुव कुमार की आठ वर्षीया पुत्री यावना महज साढ़े तीन साल की उम्र से ही तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मेडल जीतना शुरू कर दिया. सात साल की उम्र में पिछले साल उन्होंने आंध्र प्रदेश में आयोजित तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया था. मालूम हो कि यावना ने बगैर रिकर्व धनुष के ही अपने घर में यूट्यूब देखकर पिता द्वारा बनाये गए धनुष से ही अभ्यास जारी रखा. इसके बाद राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक करण कर्मकार ने यावना की विलक्षण प्रतिभा को देखकर रिकर्व धनुष देने का वादा किया था. इसी के तहत बोकारो जिला तीरंदाजी संघ ने रिकर्व धनुष देकर उसका हौसला बढ़ाया. डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि तीरंदाजी के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए संघ हमेशा तत्पर है. संघ की कोशिश है कि बोकारो जिला समेत पूरे झारखंड में जितने भी बच्चे तीरंदाजी के गुर सीख रहे हैं, उन्हें हरसंभव मदद की जाएगी. मौके पर यावना के पिता ध्रुव कुमार, सुमित महतो, शिवचरण महतो व अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-theft-in-four-houses-in-chandankiyari-in-one-night-panic-among-villagers/">बोकारो

:चंदनकियारी में एक ही रात चार घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही