Bokaro: आज बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं से संबंधित नीलामपत्र वाद की समीक्षा की गयी. जिला नीलाम पदाधिकारी रामचंद्र पासवान ने कार्यालय में इस पर शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि नीलामपत्र वाद से संबंधित कई मामले लंबित हैं. सभी शाखा प्रबंधक कार्यालय मिलकर इस मामले को निबटायें. कार्यालय द्वारा नोटिस भेजे जाने पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें. ताकि जल्द मामलों का निबटारा हो सके. पदाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं से संबंधित 854 मामले हैं. इसमें सर्वाधिक मामले बैंक ऑफ इंडिया चास शाखा से संबंधित है. यहां नीलामपत्र वाद मामलों की संख्या 130 है. इसी तरह बैंक के अन्य 23 शाखाओं में भी छह से लेकर 105 मामले हैं. पदाधिकारी ने कहा कि वह देनदारों का सत्यापन कर उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं. ताकि उनके विरूद्ध वारंट जारी किया जा सके. डाक द्वारा नोटिस भेजे जाने पर पता सही नहीं होने के कारण नोटिस वापस हो जा रहा है. वैसे ऋणदाताओं की सूची भी प्रतिमाह उपलब्ध करायें, जिन्होंने अपना ऋण दे दिया है. ताकि उनके विरूद्ध कोई गलत कार्रवाई नहीं हो. देखें विडीयो-
: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 की मौत, पीएम मोदी ने दुःख व्यक्त किया
निबटारे में करें सहयोग
बैठक में पदाधिकारी रामचंद्र ने लीड बैंक मैनेजर दिनेश्वर राणा को सभी संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों से समन्वय बनाकर काम करने की बात कही. साथ ही निबटारे में सहयोग करने की बात कही. बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-11-killed-in-cracker-factory-due-to-fire-pm-modi-expresses-sorrow/26588/">तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 की मौत, पीएम मोदी ने दुःख व्यक्त किया
Leave a Comment