Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो जिला क्रिकेट संघ को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने तत्काल प्रभाव से किया भंग

Shubham Kishor Ranchi: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने पत्राचार करते हुए बोकारो जिला क्रिकेट संघ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. साथ ही पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिनके द्वारा बोकारो जिला में अगले आदेश तक क्रिकेट से संबंधित सभी गतिविधियों का संचालन होगा.

बोकारो जिला क्रिकेट संघ को भंग करने का कारण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-90.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जेएससीए ने बोकारो जिला क्रिकेट संघ को भंग करने के कई कारण बताए हैं. जिसमें बीडीसीए के कुछ पदाधिकारियों के इस्तीफे के कारण खराब स्थिति से गुजरना, साथ ही बीडीसीए द्वारा खिलाड़ियों के चयन में अनियमितता का आरोप लगा है. संबंधित पहलुओं की जांच के लिए जेएससीए द्वारा गठित जांच समिति के अध्यक्ष ने भी रिकॉर्ड की सुरक्षा और जांच पूरी होने पर अपनी चिंता व्यक्त की है. और जेएससीए से उक्त मामले में उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है.

पहले भी कार्रवाई के लिये दिया गया था आवेदन

बता दें कि, कुछ दिनों पहले क्रिकेटर समूह जमशेदपुर, झारखंड के शेषनाथ पाठक ने बोकारो जिला क्रिकेट संघ में व्याप्त एकाधिकार और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती को आवेदन दिया था. जिसमें कहा गया था कि बोकारो जिला क्रिकेट में स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों की अनदेखी होती है. साथ ही जाली दस्तावेज तैयार कर बाहर के खिलाड़ियों से पैसे लेकर उनका क्रिकेट टीम में चयन किया जाता है. जिसमें प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जिला राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की मिलीभगत है. जिसकी जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पदेन अध्यक्ष कोल डीआईजी को भी नहीं दी जाती और कमिटी बनाकर भ्रष्टाचार किया जाता है. कई वायरल आडियो, वीडियो इस आरोप की पुष्टि कर रहे हैं और खुद एक भुक्तभोगी बाहरी खिलाड़ी के द्वारा हरला थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें: सुशील">https://lagatar.in/sushil-kumar-modi-challenged-nitish-kumar-said-if-you-have-the-courage-arrest-dhirendra-shastri/">सुशील

कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो धीरेंद्र शास्त्री को करें गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही