Search

 
 
 

24वें झारखंड यूथ बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बोकारो जिले का दबदबा

 
Bokaro : बोकारो के एमजीएम सेकेंडरी हाई स्कूल में चल रहे 24वें  झारखंड स्टेट यूथ बास्केटबॉल टूर्नामेंट में दूसरे दिन मंगलवार को बोकारो जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. बोकारो की ब्वायज व गर्ल्स टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. बॉयज टीम ने जहां तीन मैच जीत कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया. वहीं, गर्ल्स टीम ने दो में से एक मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

इन टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

क्वार्टर फाइनल मैच में गर्ल्स टीम आरबीए ने सरायकेला पर 02-16 से बढ़त हासिल कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया. वहीं, जैप वन टीम ने बीडीबीए (बोकारो) को 7 के मुकाबले 34 से हरा दिया. ईएसडीबीए की टीम डब्ल्यूएसडीबीए को 2-55 से हरा कर सेमीफाइनल पहुंची. वहीं, बीएसए ने रोमांचक मुकाबले में जेबीए पर 25-27 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया. ईएसडीबीए ने डब्ल्यूएसडीबीए पर 20-37 से जीत दर्ज की. धनबाद की टीम ने जामताड़ा पर 04-26 से आसान जीत हासिल की. वहीं, बीडीबीए (बोकारो) ने दुमका पर 19-26 से जीत दर्ज की. एचबीए व रामगढ़ के बीच रोचक मुकाबले में रामगढ़ ने एचबीए को 25-28 से हरा दिया. इवनिंग सेशन में बीएसए ने सरायकेला को 29-40 से हराया. बीडीबीए ने रामगढ़ पर 16-38 से जीत दर्ज की. जैप वन टीम ने जामताड़ा को 12-39 से हराया. ईएसडीबीए ने आरबीए को 22-41 से हराया.

गर्ल्स टीमों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

इधर, गर्ल्स टीमों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया. सरायकेला टीम ने डब्ल्यूएसडीबीए पर 09-13 से विजय हासिल की, जबकि जैप वन ने बीएसए पर 02-28 से एकतरफा जीत दर्ज की. रामगढ़ को ईएसडीबीए ने 00-32 से हरा कर दर्शकों को हैरान कर दिया. वहीं, इवनिंग सेशन में आरबीए ने रामगढ़ पर 04-25 से जीत दर्ज की. धनबाद टीम पर बीएसए ने 10-23 से जीत दर्ज की, जबकि बीडीबीए ने जेबीए को 01-29 से हराया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fierce-fight-between-two-families-in-jharia-four-people-injured/">धनबाद

: झरिया में दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही