Search

 
 
 

बोकारो : 18 सितंबर से शुरू होगा जिला स्तरीय ओपन खो-खो टूर्नामेंट

 
Bokaro :  जिला खो-खो संघ द्वारा जिला स्तरीय ओपन खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन को लेकर सेक्टर 12 स्थित आवासीय कार्यालय में आम बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 सितंबर को जिला स्तरीय ओपन खो-खो टूर्नामेंट कराई जाएगी. वहीं अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता जो धनबाद जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित होगी. इसमें बोकारो जिला खो-खो संघ के सब जूनियर खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कराना सुनिश्चित किया गया. अध्यक्ष के द्वारा उक्त टूर्नामेंट के सफल आयोजन संबंधित सभी बिंदुओं पर हर संभव प्रयास का भरोसा दिया गया. साथ ही जिला के अधिक से अधिक विद्यालयों को इस टूर्नामेंट में आमंत्रित किया जाए, इस पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में मुख्य रूप से संघ वरीय उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सुमित कुमार मल्लिक, चंद्रकांत कुमार, संजय कुमार, रामू गोप, प्रवीण कुमार, अनंत कुमार, अमित कुमार पांडे, मधुकर प्रकाश, सुरेश सोरेन, सरिता कुमारी सहित मोतीलाल बाउरी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-156-units-of-blood-collection-in-blood-donation-camp-dedicated-to-prakash-dihade/">जमशेदपुर

: प्रकाश दिहाड़े को समर्पित रक्तदान शिविर में 156 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही