Search

 
 
 

बोकारो : जिला योजना समिति की बैठक, मंत्री आलमगीर आलम ने कहा विकास ही हमारा लक्ष्य

 
Bokaro : जिले में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने की. जबकि बैठक में बतौर विधायक के तौर पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने शिरकत की. बैठक में उपस्थित विधायक जिला योजना समिति के सदस्यों ने जिले में विकास योजना को लेकर अपनी-अपनी बातों को रखने का काम किया. इस दौरान क्षेत्र के सभी तरह की समस्याओं तथा विकास कार्यों, योजनाओं पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-10-thousand-people-got-booster-dose-in-4-days/">आदित्यपुर

: 4 दिन में 10 हजार लोगों को लगा बूस्टर डोज

विकास ही हमारा लक्ष्य- आलमगीर आलम

बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने बिजली ,पेयजल समस्या को लेकर सभी ने मंत्री के सामने अपनी बातों को रखने का काम किया. इस दौरान मंत्री आलमगीर आलम ने योजनाओं का चयन बिना भेदभाव के करने की बात कही. मंत्री ने कहा विकास ही हमारा लक्ष्य है .ऐसे में सभी लोगों को मिलकर धरातल पर योजना को उतारने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की समस्या को लेकर सरकार तत्पर है. खराब पड़े चापाकल की मरम्मत के लिए सूची बनाने का निर्देश दिया गया है. बिजली समस्या के लिए जो पावर ग्रिड बनाए जा रहे हैं उसको जल्द पूरा करने का काम किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा के क्षेत्रों में तेजी से कार्य किए जायेंगे. सरकार इन मामलों पर काफी गंभीर है. स्थानीय विधायक ने स्थानीय समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया तथा निराकरण के लिए सुझाव दिये. इसे भी पढ़ें- [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही