Search

 
 
 

11 सितंबर को बोकारो जिला राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव, जोड़तोड़ शुरू

 
Bokaro : बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष का चुनाव 11 सिंतबर को सेक्टर 09 बी रोड स्थित अम्बिका विवाह मण्डप में संपन्न होगा. इस आशय की जानकारी बोकारो जिला राजद निर्वाचन पदाधिकारी मो. हातिम अंसारी एवं बोकारो जिला राजद सहायक निर्वाचन पदाधिकारी तारापदो धीवर के निर्देशानुसार युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र नारायण यादव ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, इसलिए संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देशानुसार संगठनात्मक चुनाव कराया जाना सुनिश्चित है. इसकी सूचना राजद के सभी प्रकोष्ठों के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं नव निर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों को दी गई है. जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर जोड़तोड़ शुरू है. अभी दावेदारों के नामों की घोषणा नही हुई है, जिससे उहापोह की स्थिति बनी हुई है. इसे भी पढ़ें–यूपी">https://lagatar.in/up-jamiat-meeting-against-the-survey-of-madrasas-decision-to-meet-yogi-government/">यूपी

: मदरसों के सर्वें के विरुद्ध जमीयत की बैठक, योगी सरकार से मिलने का निर्णय [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही