Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो जिला दुकानदार संघ ने दुकान हटाने के आदेश के खिलाफ HC में याचिका दायर की

Ranchi :  बोकारो जिला दुकानदार संघ ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है. बोकारो स्टील सिटी के संपदा न्यायालय द्वारा बोकारो जिले के लगभग 1900 फुटपाथ दुकानदारों को हटाने का आदेश दिया है. जिसके खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिका में कहा गया है कि बोकारो में कई वर्षों से फुटपाथ दुकानदार अपनी दुकानें लगा कर जीविका चला रहे हैं. लेकिन बिना किसी वैकल्पिक इंतजाम किये उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है. दुकानदारों को कोई नोटिस भी नहीं दिया गया है. दुकानदार संघ की ओर से अधिवक्ता जगत कुमार सोनी हाईकोर्ट में पक्ष रखेंगे. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-jcb-standing-in-sand-dumping-arson-police-engaged-in-investigation/">खूंटी

: अज्ञात अपराधियों ने बालू डंपिंग में खड़े जेसीबी में की आगजनी, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही