Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीएमओ ने छापेमारी कर अवैध कोयला किया जब्त समेत 3 खबरें एक साथ

Bokaro : बोकारो जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह ने सीसीएल बीएंडके एरिया के चलकरी में मंगलवार को कोयला तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध कोयला जब्त किया गया. टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की. कोयला तस्करों के खिलाफ डीएमओ ने पेटरवार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, बीएंडके प्रबंधन को अवैध कोयला मुहानों को डोजरिंग कर बंद करने का निर्देश दिया. छापेमारी में खान निरीक्षक, थाना प्रभारी, संबंधित क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी, सीआइएसएफ व स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे.

हथियार का भय दिखा डिलीवरी ब्वॉय से लूट

Bokaro : बोकारो जिले के बालीडीह थाना के कुर्मीडीह स्थित नेपाली पाड़ा के समीप अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर मिसो कंपनी के डिलेवरी बॉय से नकदी समेत डिलेवरी सामग्री लूट ली. घटना मंगलवार दोपहर की है. दिनदहाड़े हुए इस घटना कांड ने पुलिस की नींद उड़ गई है. सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के दर्जन भर घरों में छानबीन की. स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की. आसपास के झाड़ी-जंगलों में भी लुटेरे की तलाश की. बताया जाता है कि मिसो कंपनी का डिलीवरी बॉय सोनू कुर्मीडीह के नेपाली पाड़ा में डिलीवरी देने गया था. इसी बीच तीन युवकों ने हथियार दिखाकर उसके पास से डिलीवरी का सारा सामान व नकदी लूट लिया और फरार हो गए. बालीडीह थाना के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि लुटेरों की शिनाख्त कर ली गई है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

छऊ नृत्य कर मतदाताओं को किया जागरूक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/छऊ.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : बोकारो जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को सेक्टर 4 स्थित सिटी सेंटर में छऊ नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. कलाकारों ने विभिन्न सलोग्न के माध्यम से लोगों से मतदान करने की अपील की. कहा कि आगामी 25 मई को वोटिंग है. अपने घरों से निकलकर मतदान करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही